17-September-2024  

दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति: एक परिचय

शाकद्वीपीय ब्राह्मणों के कल्याण के लिए समर्पित दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में स्थित एक सामाजिक संगठन है जो शाकद्वीपीय ब्राह्मण समुदाय के उत्थान और कल्याण के लिए समर्पित है। 12 अगस्त 2012 को स्थापित यह समिति शिक्षा, सामाजिक न्याय, और सांस्कृतिक संरक्षण जैसे क्षेत्रों में निरन्तर महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।

समिति के उद्देश्य:

 शाकद्वीपीय ब्राह्मण में चिर प्रतिष्ठा, आत्मचिन्तन, एकता, बन्धुत्व, समन्वय सग स्थापना, सौहार्द्र तथा सामाजिक क्रिया कलाप द्वारा अपने महत मूल्यों को प्राप्त करने के लिए संगठित होना
 संस्था के सदस्यों तथा परिवारों के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक उन्नति के लिए प्रोत्साहित करना एवं सहयोग देना
 नारियों की शिक्षा व उनके परम्परागत कला-कौशल की अभिवृद्धि हेतु निरन्तर प्रयास करना तथा कन्या भ्रूणहत्या की मानसिकता का समूल नाश करना। नारियों के उत्थान, सम्मान तथा सामाजिक शोषण के विरुद्ध सहयोग एवं प्रतिष्ठा दिलवाना

 युवाओं को सशक्त बनाना और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करना
 समाज के बच्चो को शारीरिक एवं मानसिक रूप से ऊर्जावान, संस्कारवान बनाना
 संस्था से सम्बद्ध कमजोर आर्थिक स्थिति के परिवार के योग्य, प्रतिभावान युवक एवं युवतियों को शिक्षा, विवाह एवं रोजगार हेतु सहयोग देना
 अपने विशिष्ट पहचान को पूरे मानव समुदाय में अक्षुण्ण रखने के लिए समय समय पर गोष्ठियां आदि करना
 सामाजिक बुराइयों, कुरीतियों, आडम्बरों एवं प्रदर्शनों को दूर करने का प्रयत्न करना तथा नवजागरण कर सामूहिक यज्ञोपवीत, विवाह तथा अन्य धार्मिक संस्कार आदि जैसे कार्यक्रमों को प्रतिष्ठित करना एवं सहयोग देना
 सूर्य सप्तमी त्यौहार को शाकद्वीपीय उत्सव के रूप में अपने अराध्य के पूजन, आत्मचिन्तन हेतु एकत्रित होकर उत्साहपूर्वक सूर्यपूजा, हवन, सामूहिक भोज, स्नेह सम्मलेन, बाल प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करना
 पाण्डित्य, चिकित्सा, ज्योतिष, व्याकरण तथा दर्शन में प्राप्त उच्च प्रतिष्ठा प्राप्ति हेतु निरन्तर प्रयास करना
 शाकद्वीपीय ब्राह्मण समुदाय के बीच शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देना
 सामाजिक न्याय और समानता को बढ़ावा देना
 समृद्ध शाकद्वीपीय ब्राह्मण संस्कृति और विरासत को संरक्षित करना
 समाज सेवा के कार्य आपदा प्रबन्धन, स्वास्थ्य सेवाएं तथा अन्य इसी प्रकार की सेवाएं प्रदान करना जिससे सर्व समाज का कल्याण हों
 अपने समाज के क्रिया कलापों, विचारों तथा आपसी समन्वय हेतु पत्र-पत्रिकाओं का प्रकाशन करना और इनके माध्यम से अपने उद्धेश्यों का प्रचार-प्रसार करना


समिति की गतिविधियां:

 सामाजिक कार्यक्रमों और जागरूकता अभियानों का आयोजन
 गरीब और जरूरतमंद छात्रों के लिए छात्रवृत्ति और वित्तीय सहायता प्रदान करना
 खेलकूद एवं अन्य शारीरिक गतिविधियों का आयोजन
 स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
 युवाओं के लिए कौशल विकास और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना
 वैवाहिक परिचय सम्मलेन का आयोजन
 सांस्कृतिक कार्यक्रमों और उत्सवों का आयोजन


दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति की उपलब्धियां:

 पिछले कुछ वर्षों में, दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति ने शिक्षा, सामाजिक न्याय और सांस्कृतिक संरक्षण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है।
 समिति ने स्वास्थ्य जागरूकता अभियान में कई शिविर लगाये हैं , जिससे कई जरूरतमंद लोगों को रक्त एवं अन्य कई आकस्मिक स्वास्थ्य सहायता प्राप्त करने में मदद मिली है।
 समिति ने गरीब और जरूरतमंद छात्रों के लिए छात्रवृत्ति और वित्तीय सहायता प्रदान की है, जिससे उन्हें अपनी शिक्षा जारी रखने में मदद मिली है।
 समिति ने सामाजिक कार्यक्रमों और जागरूकता अभियानों का आयोजन किया है, जिससे शाकद्वीपीय ब्राह्मण समुदाय के बीच शिक्षा और जागरूकता में वृद्धि हुई है।
 समिति ने युवाओं के लिए कौशल विकास और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए हैं, जिससे उन्हें रोजगार के अवसर प्राप्त करने में मदद मिली है।
 समिति ने वैवाहिक परिचय सम्मेलनों का आयोजन किया है, जिससे अभिभावकों को अपने पाल्यों के विवाह हेतु योग्य वर/कन्या की तलाश में मदद मिली है।
 समिति ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और उत्सवों का आयोजन किया है, जिससे समृद्ध शाकद्वीपीय ब्राह्मण संस्कृति और विरासत को संरक्षित करने में मदद मिली है।


दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति कैसे मदद करता है:

यदि आप भी शाकद्वीपीय ब्राह्मण समुदाय के उत्थान और कल्याण में योगदान करना चाहते हैं, तो आप दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति को विभिन्न तरीकों से मदद कर सकते हैं:

 आप समिति को आर्थिक रूप से दान कर सकते हैं।
 आप समिति के स्वयंसेवी कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं।
 आप समिति के जागरूकता अभियानों का प्रचार कर सकते हैं।
 आप समिति के सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं।

Society Registration Certificate



Permanent Account Number (PAN)Card



Bank Account Details



80G Certificate